ब्रेकिंग न्यूज़
Kanpur Municipal Corporation to Collect Fees from 2,500 Hoardings Across City, Seven-Day Deadline Given | Lucknow Airport Security Scare: Live Cartridge Found in Bags of Two Nepali Women During Screening | India vs Afghanistan T20I Series to Use FIFA World Cup-Grade Broadcast Technology at Delhi's Arun Jaitley Stadium | Sensex Bounces Back with 497-Point Surge, Rupee Strengthens as Market Recovers from Five-Day Slide | UP Cabinet Minister Announces Cashless Treatment and Uniform Allowance for PRD Jawans | Rishabh Pant Creates History with 100 Test Sixes — Fastest Ever to the Landmark | Dhamaal 4 Box Office: Ajay Devgn, Arshad Warsi's Comedy Sequel Makes Strong Comeback | Iran Declares "Fully Offensive" Military Posture as Ceasefire Talks Collapse, Oil Tops $90 a Barrel
K
Kanpur.live
कानपुर की आवाज़ | Voice of Kanpur
Back to Home

Kanpur South Crime Alert: Viral Weapon Photo Sparks Fear in Barra and Gujaini Areas

kanpur - Fri Jun 19

Kanpur South Crime Alert: Viral Weapon Photo Sparks Fear in Barra and Gujaini Areas
कानपुर: कानपुर दक्षिण क्षेत्र, विशेषकर बर्रा और गुजैनी थाना क्षेत्र, इन दिनों अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा किसी युवा का हाथ में हथियार और कारतूस लिए फोटो स्थानीय पुलिस के लिए चिंता और जांच का विषय है. हमारा सामाचार पत्र जन अधिकार सामाचार पत्र सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फोटो की पुष्टि नहीं करता है. हालांकि स्थानीय सम्मानित नागरिकों,बुद्धजीवी वर्ग सहित व्यापारियों में सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फोटो को लेकर आक्रोश है. इस प्रकार के वायरल फोटो क़ानून व्यवस्था व पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहें हैं। ​बेखौफ प्रदर्शन और पुलिस की खामोशी ​कानपुर दक्षिण के रिहायशी इलाकों में अवैध असलहों का खुलेआम प्रदर्शन स्थानीय नागरिकों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, आकाश पंडित का नाम बर्रा और गुजैनी क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और गांजे के बड़े व्यापार से जुड़ा हुआ है। हैरत की बात यह है कि उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से ही पंजीकृत हैं, इसके बावजूद वह कानून की पकड़ से बाहर है। ​सफेदपोश संरक्षण की चर्चा ​स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे अपराध तंत्र के पीछे कुछ रसूखदार सफेदपोश नेताओं का संरक्षण बताया जा रहा है। यही कारण है कि तमाम अपराधिक रिकॉर्ड होने के बाद भी इन क्षेत्रों में उसकी सक्रियता कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। सवाल यह है कि क्या पुलिस का तंत्र किसी बड़ी अनहोनी या जघन्य अपराध के इंतजार में है, जो अब तक मौन साधे बैठा है? ​जनता में रोष और सुरक्षा की चिंता. ​योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के बावजूद कानपुर दक्षिण में अपराधियों का यह दुस्साहस प्रशासन की विफलता को दर्शा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि: ​खौफ का साया: खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन नई पीढ़ी को अपराध की ओर धकेल रहा है। ​संदेह के घेरे में पुलिस: थाना स्तर पर कार्रवाई न होना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। ​तत्काल हस्तक्षेप की मांग: नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ​क्या कानपुर पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करेगी या उक्त युवा जैसे अपराधियों का नेटवर्क इसी तरह कानून व्यवस्था को चुनौती देता रहेगा? यह समय पुलिस के उच्च अधिकारियों के लिए अपनी कार्यक्षमता साबित करने का है। यदि समय रहते इन अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो कानपुर दक्षिण का शांत इलाका किसी बड़े गैंगवार या अपराध का गढ़ बन सकता है।

कानपुर दक्षिण: पुलिस की 'नरमी' से फल-फूल रहा अपराध? अवैध हथियारों और नशे के कारोबार पर उठे सवाल!